फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ढाबे पर चलाया बुलडोजर, संचालक ने लगाया सुविधा शुल्क न देने पर कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे के निकट संचालित एक ढाबे को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। ग्राम समाज की जमीन होने की बात कहकर राजस्व टीम ने गजरौला पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। इधर, ढाबा संचालक ने सुविधा शुल्क न देने पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के बिठौराकलां में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास एक ढाबा है। इस दौरान ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर ढाबा निर्माण की शिकायत सामने आई। जगह खाली करने के लिए नोटिस भी दिए गए, लेकिन ढाबा संचालक ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार दोपहर को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। चेतावनी दी गई है कि दोबारा ग्राम समाज की जमीन कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ढाबा संचालक नौगवां पकड़िया के संजीव मौर्य का कहना है कि ढाबा ग्राम समाज की जमीन पर नहीं है। एक कर्मचारी ने उनसे पांच लाख रुपये सुविधा शुल्क की मांग की थी। जिसमें एक लाख रुपये ले भी लिए। जब उन्होंने और राशि देने से इन्कार किया तो ढाबा ढहा दिया गया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष रूपा बिष्ट बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने गजरौला पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद फोर्स मौके पर भेजा गया था और शाम चार बजे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें