फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डंपर की टक्कर से बीएससी छात्र की मौत, दो साथी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बीसलपुर के एक डिग्री कॉलेज से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बीएससी छात्र की डंपर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मसीत निवासी आशीष कुमार (20), बीसलपुर स्थित रोशन लाल डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। रविवार शाम कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ करीब 7:30 बजे घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम टिकरी स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर से उनकी बाइक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा आशीष कुमार उछलकर डंपर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया।
उसके साथी विकास कुमार और विकास कुमार गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण कोतवाल संजीव शुक्ला सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया। कोतवाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें