फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में शिक्षकों का वेतन लटका, विरोध किया तो निकाल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लेखाधिकारी की लापरवाही से तीन ब्लॉकों के शिक्षकों का जनवरी का वेतन लटक गया। शिक्षकों ने लेखाधिकारी से कई बार कहा तो भी कोई असर नहीं पड़ा। मामला जब बीएसए तक पहुंचा और वे जमकर नाराज हुए तो लेखाधिकारी ने शनिवार देर शाम वेतन खातों में भेज दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का कहना है कि मरौरी, बिलसंडा और बीसलपुर ब्लॉक के लगभग 1500 शिक्षकों का जनवरी का वेतन बिना किसी कारण लेखाधिकारी ने रोक दिया। उन्होंने लेखाधिकारी से वार्ता की। फिर भी वेतन खाते में नहीं भेजा गया। शिक्षकों नेताओं ने एकत्र होकर मामले की शिकायत बीएसए देवेंद्र स्वरूप से की। बीएसए ने लेखाधिकारी पर बिना किसी कारण वेतन रोकने पर नाराजगी जताई और तत्काल वेतन निकालने के निर्देश दिए। शिक्षक नेताओं ने बताया कि फटकार के बाद लेखाधिकारी ने शनिवार की शाम को वेतन खातों में भेज दिया। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि तीनों ब्लॉकों के शिक्षकों का वेतन जारी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें