फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे के ओवरब्रिज पर हो गए गड्ढे, एक्सीडेंट का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से बाहर निकलने के लिए टनकपुर हाइवे पर बने एक मात्र ओवरब्रिज की सड़क की परत उधड़ने लगी है। अभी इसे बने हुए दो साल भी पूरे नहीं हो पाए, लेकिन इसकी सड़क पर गड्ढे होने शुरू हो गए। दूसरी बात यह कि 950 मीटर लंबे ओवरब्रिज पर दो-तीन जगह मोड़ इतने खतरनाक हैं कि वहां कभी भी कोई वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो सकता है। ओवरब्रिज चालू होने के बाद सेतु निगम ने इधर से आंखें फेर लीं। अब पुल से बाइक, कार या अन्य वाहन हिचकोलें खाते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन

असम चौराहे से नौगवां चौराहा होते हुए उपाधि डिग्री कॉलेज चौराहे तक टू लेन के 950 लंबे इस ओवरब्रिज को सपा सरकार ने स्वीकृति दी थी। जब यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ तो 2017 में उस वक्त भाजपा की सरकार बन चुकी थी। ऐसे में उद्घाटन कराए बिना ही आवागमन के लिए इसे खोल दिया गया था, फिर किसी ने भी इसका उद्घाटन नहीं किया। कुछ दिनों तक तो ओवरब्रिज की सड़क ठीक ठाक रही। मगर, एक साल बीतते ही सड़क जगह जगह बैठने लगी। अब ओवरब्रिज की सड़क पर दो या चार पहिया वाहन हिचकोलें खाते हुए चलते हैं। पुल से नीचे उतरते ही हाईवे की सड़क भी ऊबड़ खाबड़ है, कई जगह यह टूट चुकी है। वाहन चालकों को रोजाना इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। वे आए दिन इन गड्ढों में गिरकर चोटिल होते हैं।
ओवरब्रिज पर लगीं हाईमास्ट लाइटें भी शोपीस बनी हुई है। रात में अधिकांश हाईमास्ट लाइटें जलती नहीं हैं। रात के अंधेरे में ओवरब्रिज पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। दो महीने पहले तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरने से चालक को चोट लगी थी। सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही। न ही दो साल में सेतु निगम के इंजीनियर ओवरब्रिज को दोबारा देखने आए। फिलहाल सेतु निगम के इंजीनियरों की लापरवाही से शहरवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को गड्ढायुक्त खतरनाक ओवरब्रिज से होकर अपने वाहन गुजारने पड़ते हैं। इससे कभी भी दुघर्टना का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर ओवरब्रिज की टूटी सड़क का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं टीम भेजकर दिखवाऊंगा। अगर कहीं मरम्मत की जरूरत है तो उसे कराया जाएगा।- हर स्वरूप, एक्सईएन, पीब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें