पूरनपुर। आरोपियों ने धान रोपाई को तैयार खेत में कब्जे की नीयत से रखी धान की पौध लगानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने अपने अधिवक्ता बहनोई की पिटाई कर दी। पुलिस ने अधिवक्ता की ओर से उसके सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर निवासी ज्ञान प्रकाश वाजपेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि धान की फसल लगाने के लिए खेत तैयार कराया था। धान की पौध लगाने को पड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान पहुंचे गांव पिपरिया दुलई निवासी उनके सालों ने खेत पर कब्जे की नीयत से धान की रोपाई शुरू कर दी। विरोध पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव पिपरिया दुलई निवासी शैलेंद्र शुक्ला, ब्रजेंद्र शुक्ला, विमलेश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद