फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण को ढहाया, फुटपाथ कराया खाली

Tue, 16 Jun 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर शहर में दूसरे दिन भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। अफसरों की मौजूदगी में नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। फुटपाथों को भी कब्जामुक्त कराया गया। अभियान का विरोध करने पर एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं खौफ के चलते सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे लोग अपना सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। स्टेशन चौराहा से सुबह करीब दस बजे अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत तिराहे पर बनी दुकानों के छज्जे व अन्य अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस दौरान दुकानदार व अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दुकानदार ओमप्रकाश ने अधिकारियों से छज्जा तोडने का विरोध किया। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए सुनगढ़ी थाने भिजवा दिया। कार्रवाई के भय से अन्य दुकानदार भी विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके।  इसके बाद अधिकारियों ने स्टेशन रोड की दोनों पटरियों को खाली कराने के निर्देश दिए। जेसीबी द्वारा फुटपाथों पर बने फर्श, स्लैब, चबूतरों आदि को त तोड़कर कब्जामुक्त किया गया। शाम पांच तक राजानी गेस्टहाउस पर अभियान चलाया गया। सड़क किनारे पड़े मलबे को भी नगरपालिका कर्मियों ने ट्रालियों में भरवा दिया। इस मौके पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार, शहर कोतवाल अतुल प्रधान,  प्रभारी निरीक्षक  ब्रजेश सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी अमरमणि त्रिपाठी, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान बिना किसी भेदभाव के लगातार जारी रहेगा। 17 जून को स्टेशन रोड पर ही अभियान चलाया जाएगा।


खौफ के चलते खुद समेटा सामान
शहर में सख्ती के साथ चल रहे अभियान को लेकर शहर के व्यापारी लगातार टोह लेते रहे। अभियान का मिजाज देख सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों ने अपना सामान समेटने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन



कोतवाली तक चले अतिक्रमण अभियान
शहर के कई जागरूक लोग अभियान की तारीफ करते देखे गए, लेकिन उनका कहना था कि अभियान कोतवाली तक चलना चाहिए। हर बार रास्ते में अभियान को रोक दिया जाता है।


...तो क्या स्टेशन रोड पर बनेगा फुटपाथ
अभियान को लेकर स्टेशन रोड के दोनों किनारों की पटरियों को जेसीबी चलाकर उधेड़ दिया। इसको लेकर तमाम लोग स्टेशन रोड की पटरियों पर फुटपाथ बनने की बात कहते देखे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें