फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण को दी भूमि वापस लेगा रेलवे

Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत से मैलानी तक ब्राडगेज के लिए पूरनपुर में निर्माण कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। निर्माण कंपनी की ओर से पूरनपुर, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ में रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बनने वाले दस पुलों में से प्रसादपुर हाल्ट के समीप पुल निर्माण तेजी से हो रहा है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत से मैलानी के बीच दस पुल बनने है। माला, शाहगढ़ सहित तीन स्थानों पर बड़े पुलों का निर्माण होगा। माला और शाहगढ़ में रेलवे की भूमि जो वन विभाग को दी गई थी और उस पर वन विभाग के वृक्ष खड़े हैं। उसमें से कुछ भूमि को वन विभाग से वापस लिया जाएगा। इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिया गया है, ताकि पुलों का निर्माण आसानी से हो सके। उन्होंने बताया कि भोजीपुरा-पीलीभीत के बाद पीलीभीत-मैलानी का ब्लाक लेने की योजना है। इसके चलते अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। लाइन के लिए गिट्टी कहां से और कैसे, कितनी आनी है। इसका सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। गिट्टी और स्लीपर जल्दी आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमरैयाकलां। परसादपुर हाल्ट के समीप गहयाई नदी पर पुल निर्माण को जनवरी माह में कई मीटर टेस्ट पाइल तैयार किया गया था। अब इस पर मिट्टी से भरे कई कट्टे लादकर पुल के टेस्ट पाइल की क्षमता का आंकलन किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि पुल को कितनी क्षमता का तैयार किया जाए।  निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि टेस्ट पाइल की क्षमता की जानकारी आदि को शीघ्र ही अफसर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें