फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी पर पुल हुआ मंजूर, 10 किमी लंबे फेर से मिलेगी राहत

Mon, 22 Dec 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मुनेंद्र सिंह गंगवार
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर/बीसलपुर। लंबे प्रयास के बाद भौरुआ गांव के पास स्थित देवहा नदी के पुल को स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से चल रही मांग को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दस किमी. लंबे फेर से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव भौरुआ और कितनापुर के बीच देवहा नदी पर पुल की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। पुल स्वीकृत कराने की मांग क्षेत्रवासी काफी समय से कर रहे थे। उनकी मांग अब पूरी हो पाई है। शासन ने पुल स्वीकृत कर दिया है। शासन के अनुसचिव शिव कुमार ने 20 दिसंबर को स्वीकृत होने संबंधी आदेश प्रदेश के प्रमुख अभियंता एवं विभाग अध्यक्ष को भेजा है। यह पुल नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत स्वीकृत हुआ है।
पुल निर्माण में 31 करोड़ 69 लाख 49 हजार रुपये की लागत आएगी। पुल के बन जाने से क्षेत्रवासियों को 10 किलोमीटर का लंबा फेर नहीं लगाना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों ने भी इस पुल को स्वीकृत कराने के लिए अपने स्तर से काफी प्रयास किया था।

मुनेंद्र सिंह गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें