बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसकी बहन की शादी थी। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। घर के निकट ही शादी के लिए पंडाल सजाया गया। मेहमानों के आने का सिलसिला चल रहा था। परिजन, मेहमाननवाजी में जुटे थे। देर रात वर पक्ष के लोग भी बारात लेकर गांव पहुंच गए। मंडप में जाने की तैयारी होने लगी।
भाई ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
परिजन दुल्हन को मंडप में ले जाने के लिए घर के अंदर आए तो देखा तो वह वहां नहीं थी। दुल्हन के लापता होने से खलबली मच गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर वर पक्ष बरात लेकर लौट गया। मामले में भाई ने गांव के ही एक युवक पर बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें- UP: गर्भवती किशोरी की मौत के ढाई माह बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट, कोख में किसका बच्चा था... DNA जांच से होगा तय
गांव में चर्चा है कि युवती शादी करने के लिए राजी नहीं थी। इससे नाराज होकर वह गांव के बाहर खेतों की ओर जाकर बैठ गई। रातभर खेतों में बैठी रही। सुबह खेतों की ओर से युवती को बरामद भी कर लिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।