फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुल्हन ने ये क्या किया... मंडप में बैठने से पहले उठाया ऐसा कदम, शादी में मच गई खलबली

Tue, 04 Feb 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के मंडप में बैठने से पहले दुल्हन घर से लापता हो गई। रातभर परिजन उसे तलाश करते रहे। सुबह वह खेतों में बैठी मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरेखड़ा क्षेत्र में शादी के मंडप में जाने से पहले ही दुल्हन घर से लापता हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। वर पक्ष के लोगों को बरात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। युवती के भाई ने गांव के एक युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसकी बहन की शादी थी। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। घर के निकट ही शादी के लिए पंडाल सजाया गया। मेहमानों के आने का सिलसिला चल रहा था। परिजन, मेहमाननवाजी में जुटे थे। देर रात वर पक्ष के लोग भी बारात लेकर गांव पहुंच गए। मंडप में जाने की तैयारी होने लगी। 

भाई ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 
परिजन दुल्हन को मंडप में ले जाने के लिए घर के अंदर आए तो देखा तो वह वहां नहीं थी। दुल्हन के लापता होने से खलबली मच गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर वर पक्ष बरात लेकर लौट गया। मामले में भाई ने गांव के ही एक युवक पर बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ये भी पढ़ें- UP: गर्भवती किशोरी की मौत के ढाई माह बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट, कोख में किसका बच्चा था... DNA जांच से होगा तय

 
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि युवती शादी करने के लिए राजी नहीं थी। इससे नाराज होकर वह गांव के बाहर खेतों की ओर जाकर बैठ गई। रातभर खेतों में बैठी रही। सुबह खेतों की ओर से युवती को बरामद भी कर लिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें