फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ी गई युवती के घर में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ने युवती की मां का फोड़ा सिर, चले ईंट पत्थर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दूसरे समुदाय के युवकों के साथ मंगलवार को पकड़ी गई युवती के परिजनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
युवती को मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के युवकों के साथ एक बाग के समीप पकड़ा था। युवती और युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवती को उसके परिजन को सौंप दिया। बदनामी को लेकर परिवार के कुछ सदस्यों ने युवती के पिता से युवती की शादी करने का परामर्श दिया। इस पर परिवार के लोगों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में धारदार हथियार भी चले। मारपीट में एक महिला के सिर, दूसरे पक्ष से युवक के पैर में चोट आई। शोर पर पड़ोसियों ने बीचबचाव किया। दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें