फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाई को मारने के लिए हथियार लेकर घर में घुसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई और मां समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जमीन के विवाद में बरहा गांव में एक युवक मां को साथ लेकर भाई का मारने की नीयत से मंगलवार रात को उसके घर में घुस गया। उसके साथ कुछ लोग थे जो तमंचे लिए हुए थे। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अतुल और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। मां फूला देवी अतुल के साथ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे अतुल अपनी मां फूला देवी और चार अन्य बदमाशों के साथ आकाश के घर में घुस गया। उसके साथ कुछ युवक भी थे जो हाथ में तमंचे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने शोर मचाया जिस पर हमलावर भाग गए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। आकाश की ओर से उसके भाई अतुल शर्मा, मां फूला देवी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां बता दें कि 15 दिन पूर्व फूला देवी ने अपने छोटे पुत्र आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों भाइयों के बीच पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें