फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत न देने पर मकान के बाहर ही खुदवा दी शौचालय की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 30 हजार रुपये सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने एक ग्रामीण के घर के निकास द्वार पर ही शौचालय की नींव खुदवा दी। पीड़ित ग्रामीण ने डीएम को पूरा वाकया बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने ग्रामीण को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी उमाशंकर ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका मकान अनवरगंज गांव में बना हुआ है। मकान का निकास ग्राम समाज की जमीन पर है। निकास की जगह पर कुछ लोग शौचालय बनवाने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने निकास बंद होने का हवाला दिया तो ग्राम प्रधान ने उससे 60 हजार रुपये लेकर निकास में कोई बाधा नहीं आने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद हल्का लेखपाल ने समस्या के समाधान के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। जब ग्रामीण ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो लेखपाल ने जबरन निकास द्वार पर ही नींव खुदवा दी। अब ट्रैक्टर निकालने और खेत पर जाने में भी दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने गांव के कई तालाबों पर भी कब्जा करा दिया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें