बराही रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर 50
वर्षीय रामसेवक की सोमवार शाम अचानक मौत हो गई। सूचना पर डीएफओ और अन्य
अधिकारी बराही रेंज पहुुंचे हैं। वहीं घर वाले भी बरेली से रवाना हो गए
हैं।
बराही रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर रामसेवक मूलत: बरेली के मवई
काजान के रहने वाले थे। पिछले कुछ सालों से वह बराही में तैनात थे। वर्तमान
में उनकी ड्यूटी सेल्हा मेले में तैनात सुरक्षा दस्ते में लगी थी। सोमवार
को दोपहर के समय सेल्हा के निकट पुरैना गांव में अपने आवास पर गए थे। जहां
उनकी अचानक मौत हो गई। काफी देर तक वापस न आने पर वन रक्षक ओमप्रकाश उनके
आवास पर पहुंचा तो वह बेसुध मिले।
उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की
गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। डिप्टी रेंज की अचानक हुई मृत्यु की सूचना
पर डीएफओ कैलाश प्रकाश और बराही क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शहनियाज पीलीभीत
में मीटिंग से मौके पर रवाना हो गए हैं। उधर परिवार वालों को भी इसकी सूचना
दे दी गई है।