फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय बना पीएचडी अध्ययन केंद्र

Tue, 17 Mar 2015 12:45 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय को पीएचडी का अध्ययन केंद्र बनाया है।  विश्वविद्यालय ने 30 शोधार्थियों की सूची महाविद्यालय भेजी है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इस बार उपाधि महाविद्यालय का पीएचडी का अध्ययन केंद्र बनाया गया है। इस अध्ययन केंद्र में हिंदी विषय के शोधार्थी अध्ययन करेंगे। महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. आरएस मिश्रा का केंद्र का समन्वयक बनाया गया है।

विश्वविद्यालय ने पहली काउंसलिंग में शामिल 30 शोधार्थियों की सूची महाविद्यालय को भेजी है। सोमवार को दस से अधिक शोधार्थी महाविद्यालय पहुंचे। यहां समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा ने उन्हें पीएचडी का अध्ययन व सेलेबस आदि की जानकारी दी। समन्वयक ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को हिंदी विषय का पीएचडी अध्ययन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा 30 शोधार्थियों की सूची भेजी गई है। अभी करीब 52 शोधार्थियों की सूची आना शेष है। शोधार्थी छह माह तक केंद्र में अध्ययन करेंगे। इसके बाद परीक्षा होगी। परीक्षा में 50 फीसदी अंक पाने वालों को ही पीएचडी करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें