फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल धारकों को मिलेंगे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस कनेक्शन लेने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल उन्हें नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए इच्छुक बीपीएल कार्ड धारक अपने नजदीकी गैस वितरण से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

गैस कनेक्शन लेने के लिए अभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर सिक्योरिटी, रेग्यूलेटर शुल्क सहित तमाम चीजों के लिए धन जमा करना पड़ता था। इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गैस कनेक्शन लेने में दिक्कत आती थी। ऐसे गरीबों को जो बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं के लिए इंडियन ऑयल की ओर से सिक्योरिटी फ्री गैस कनेक्शन देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को गैस सिलेंडर की सिक्योरिटी आदि के रूप में लिया जाने वाला 1650 रुपये का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। एलपीजी गैस वितरण संघ के जिलाध्यक्ष एवं शहर में इंडेन के मीना गैस एजेंसी के वितरक प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि इंडियन ऑयल की ओर से जिले में चल रही सभी इंडेन गैस एंजेसियों से बीपीएल कार्ड धारक कनेक्शन ले सकते हैं। उपभोक्ता को केवल गैस के दाम एवं अन्य सामग्री जैसे चूल्हा, पाइप आदि लेने पर ही उसका दाम देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें