निजी अस्पताल में कराया गर्भपात
महिला व युवक ने उसका शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। बाद में युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। एक दिसंबर को शाम लगभग सात बजे युवती का भाई शिकायत लेकर युवक के घर गया, तो अफरोज, शाहीन, इंतजार, मुन्ने और फईम ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों लोगों पर युवती से दुष्कर्म करने समेत तमाम गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।