ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में निर्माणाधीन टंकी की गिरी बाउंड्रीवाल । संवाद
बरखेड़ा। तीन माह पहले बनाई गई पानी की टंकी की बाउंड्रीवॉल मिट्टी का दबाव पड़ते ही ढह गई। जलजीवन मिशन के तहत बनाई गई बांउड्रीवॉल के अचानक ढह जाने पर ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में इन दिनों ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। खोदाई से निकलने वाली मिट्टी बाउंड्रीवाॅल के किनारे डाली जा रही थी। मिट्टी का वजन बाउंड्रीवॉल नहीं झेल पाई और भर-भरा कर गिर गई।
ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार ने बताया हैं कि समय-समय पर जिम्मेदार अधिकारियों को मानक के अनुरूप कार्य न होने की सूचना दी गई थी, फिर भी इसपर किसी ने कोई ध्यान नही दिया।