फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर की दोनों टीमें सेमीफाइनल में

Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।स्रोत:आयोजक - फोटो : हनुमान पहलवान (बाएं) और संजय पहलवान का हाथ मिलवाते एसपी सिटी।
विज्ञापन
पूरनपुर। अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पूरनपुर की दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं, शाहजहांपुर की टीम ने पीलीभीत और गोंडा की टीम ने हरदोई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

असम हाईवे स्थित मैदान में चल रही प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर और खेलो इंडिया खेलो हरदोई के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
20 वें मिनट में पूरनपुर के रूपेश ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 44वें मिनट में पूरनपुर के रवि और 59 वें मिनट में गौरव ने गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरा मैच नोएडा एकेडमी और डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पूरनपुर के खिलाड़ी रंगत में आए। दनादन गोल कर उन्होंने टीम को 4-1 के अंतर से मुकाबला जितवाया।
तीसरे मुकाबला सिटी मांटेसरी स्कूल पीलीभीत और हथौड़ा स्टेडियम शाहजहांपुर के बीच हुआ। शाहजहांपुर के खिलाड़ी विजय ने खेल के छठे मिनट व 18वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। पीलीभीत के टीम के खिलाड़ी कोशिश के बाद भी कोई गोल करने में सफल नहीं हो सके।
चौथा क्वार्टर फाइनल स्पोर्टिंग क्लब गोंडा और बाबू श्रीचंद हॉकी अकादमी हरदोई के बीच खेला गया। गोंडा की टीम 2-1 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंची। इससे पहले ऋतुराज पासवान, पीआईसी के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
अंपायरिंग लखनऊ के मनीष, शाहजहांपुर के मुशीर, बरेली के मुमताज अली, लखनऊ के रवि जायसवाल ने की। महेश आजाद, राजू सक्सेना, घासीराम, आलोक सक्सेना, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें