पूरनपुर। बालक को खेत में ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पुलिस जांच में बालिग निकले। पूछताछ में आरोपी पुलिस को 15-16 साल का ही बताते रहे। पुलिस ने सोमवार को जब दोनों की स्कूल से टीसी निकलवाई, तो स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में 20 मार्च की शाम को हुई थी। घटना की जानकारी बालक की मां को अगले दिन 21 मार्च की सुबह उस समय हुई जब बालक दर्द से कराह रहा था। उसकी मां ने गांव के पिंकू उर्फ छोटू और अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचने पर गाली-गलौज कर देख लेने की धमकी दी गई।
पुलिस ने पीड़ित बालक का मेडिकल कराया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों आरोपी पुलिस को नाबालिग होना बताते रहे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की बताई उम्र के बारे में शक होने पर सोमवार को दोनों की गांव के प्राइमरी स्कूल से टीसी निकलवाई गई। टीसी में पिंकू 20 साल का और अतुल 19 का निकला।