फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का सबसे मजबूत स्तंभ

Mon, 25 Jan 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे मजबूत स्तंभ होता है, जो अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह सोमवार को हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज मैदान में पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के बूथ और सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की चुनाव में अहम भूमिका होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पार्टी के ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने बूथ और सेक्टर प्रभारियों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने ब्लाक प्रमुखों के चुनाव संचालन के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन को राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, विधायक पीतमराम, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष मिन्हाजउद्दीन खां उर्फ मिन्नू मियां, विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद, इम्तियाज अल्वी, अफरोज बेग, डॉ. मुन्ने खां, सुरेश कश्यप, दिलशाद आलम, अशर्फीलाल, वसीम खां, हिमांशु जैसवार, अफसार अहमद, चंचल लोधी, पूरनलाल, गोकुल प्रसाद, गुरमेल सिंह, गुरदीप सिंह, बलकार सिंह, दिलशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, मेहंदीरजा आदि मौजूद रहे।

सातों ब्लाकों में सपा का होगा प्रमुख
पीलीभीत। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जिले के सभी सात ब्लाकों में प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी चयन से सभी सहमत और संतुष्ट हैं। लिहाजा किसी प्रत्याशी का पार्टी स्तर पर कहीं कोई विरोध नहीं है। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। अधिकांश ब्लाकों में पार्टी उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। जहां चुनाव होंगे भी वहां भी पार्टी प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि यदि कहीं कोई भी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय का विरोध करता मिलेगा तो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव पर नजर रखने के लिए सातों ब्लाकों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सपा के चुनाव संचालन प्रभारी
अमरिया       तस्लीम शान खां
ललौरीखेड़ा   ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानी
बरखेड़ा में     नरेंद्र मिश्रा कट्टर
बीसलपुर       रामप्रताप गंगवार
बिलसंडा     राकेश प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह चौहान
पूरनपुर       विधायक पीतमराम, सरदार मोहन सिंह
मरौरी       छत्रपाल वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें