फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में बनाए गए बूथ के चारों ओर गंदगी रहती है, जिसकी शिकायत चुनाव प्रेक्षक से भी की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव पिपरगहना में जिला व क्षेत्र पंचायत के चुनाव के समय मतदान के लिए पंचायत भवन में बूथ बनाया गया था। भवन काफी जीर्ण शीर्ण होने एवं उसके चारों ओर गंदगी होने से दिक्कत होती है साथ ही चुनाव को आने वाले मतदान कर्मियों को भी काफी परेशान होना पड़ा था। चुनाव के दिन भ्रमण पर पहुंचे प्रेक्षक से भी ग्रामीणों ने बूथ को पंचायत भवन से हटवाकर प्राथमिक विद्यालय भवन में बनवाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि प्रधानी के चुनाव का मतदान भी इसी बूथ पर कराने की तैयारी है। इस पर ग्रामीण भड़क गए और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बीडीओ के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा। इसमें बूथ को पंचायत भवन से हटवाने की मांग की गई है। प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजने वालों में प्रहलाद सिंह, अरविंद, नन्हेलाल, पहलवान सिंह, अहीवरन सिंह, सर्वेश कुमार, लखन प्रताप, जयवीर, सरिता देवी, वीरपाल, नत्थो देवी, दयाराम, लालाराम, सुनील कुमार, प्रेमपाल, जोगेंद्र सिंह, इतवारी गिरी, कंहई सिंह, कालीचरन, बाबूराम, मुन्ना सिंह, अतिराज, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, प्रेमपाल, बृजेश सिंह, ब्रजपाल, मुन्ना लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें