फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्लॉक मुख्यालय पहुंची किताबें, 25 मार्च तक स्कूलों में पहुंचाने की कवायद

Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों को नए शैक्षिक के सत्र पहले दिन ही किताबें वितरित करने की कवायद चल रही है। कक्षा चार से आठ तक पंजीकृत बच्चों की संख्या के सापेक्ष करीब 80 फीसदी पुस्तकें जिला मुख्यालय आ चुकी हैं। सत्यापन के बाद पुस्तकें ब्लॉक मुख्यालय भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1499 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को पाठ्य पुस्तकें निशुल्क मुहैया कराई जाती हैं। पूर्व के शैक्षिक सत्र में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें लेटलतीफ मिलती आई हैं। इस बार विभाग नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन यानी एक अप्रैल को ही बच्चों को पुस्तकें वितरित करने की कोशिश में है। इसी क्रम में किताबों की खेप भी जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं। इनका सत्यापन भी किया जा रहा। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय पहुंची कक्षा चार से आठ तक की किताबों में 60 फीसदी का सत्यापन कर ब्लॉक मुख्यालय भेज दिया गया है। बिलसंडा बीईओ शिवशंकर मौर्य ने बताया कि किताबें ब्लॉक स्तर पर पहुंच गई हैं। जल्द ही स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।

25 मार्च तक स्कूलों में पहुंचेंगी पुस्तकें
पुस्तकों के ब्लॉक, स्कूल में पहुंचाने और समय से वितरण के संबंध में बीएसए की ओर से निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। पुस्तकें 25 मार्च स्कूलों में पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। ब्लॉक स्तर से जल्द ही किताबों का स्कूलों में भेजने का क्रम शुरू हो जाएगा। शेष बची पुस्तकें भी जल्द ही जिला मुख्यालय पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें