फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर की खराबी से छह सौ उपभोक्ताओं की ठप रही पांच घंटे बिजली आपूर्ति

Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते छह सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एसडीओ कार्यालय परिसर में रखे 630 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार दोपहर सवा दो बजे खराबी आ गई। इससे स्टेशन रोड, मोहल्ला रजागंज के कुछ उपभोक्ताओंं सहित छह सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम सात बजे के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर ठप बिजली आपूर्ति को सुचारु किया गया।
रविवार को पीलीभीत रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की टहनियां आने पर एलआईसी के समीप रखे ट्रांसफार्मर को पौने 12 बजे बंद कर दिया गया। इससे सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे के बाद पेड़ों की टहनियां कटने पर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। पौने तीन बजे माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के समीप रखे ट्रांसफार्मर की ग्रेडिंग को लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े तीन घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। 400 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया। खराब ट्रांसफार्मर की सोमवार को मरम्मत कराकर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें