फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद से बड़ा विचारधारा से रिश्ता, 2027 में सपा सरकार बनाना लक्ष्य: जग्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बयान जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी पद से बड़ा समाजवादी विचारधारा से रिश्ता है। पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन विचारधारा से उनका संबंध जीवनभर कायम रहेगा।
विज्ञापन


जग्गा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नेता और अभिभावक बताते हुए विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। करीब पांच वर्ष सात माह 18 दिन तक जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करने के दौरान मिले सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने को कहा। जग्गा ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर उठकर संगठन और विचारधारा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें