फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का 27 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
संगम का फाइलफोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
माधोटांडा। हरदोई ब्रांच नहर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे माधोटांडा के वार्ड नंबर सात निवासी संगम (18) पुत्र त्रिवेणी शर्मा का दूसरे दिन 27 घंटे बाद शव मिला। एसएसबी, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की। शव देख परिजन बदहवास हो गए। उधर, युवक के नहर में डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान कलीनगर पुल के निकट हरदोई ब्रांच नहर में संगम गहरे पानी में चला गया था। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।
शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने नहर को बंद कराया। इसके बाद खोजबीन की गई। शाम करीब साढ़े चार बजे नहर पुल के निकट से युवक का शव मिला। सीओ विधि भूषण मौर्य ने भी पहुंचकर जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

संगम का फाइलफोटो- फोटो : 1

संगम का फाइलफोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें