फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साइबर ठगी से परेशान युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। साइबर ठगी में खाते से तीन बार हजारों की रकम ट्रांसफर होने के बाद परेशान चल रहे 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
मंगलवार सुबह गांव भगवंतापुर में घर के टिनशेड में उसका शव लटका मिला। घटना के समय युवक के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पिता ने पुत्र के आत्महत्या करने की जानकारी दी और किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। गांव निवासी शिवराम ने बताया कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में लखीमपुर के मैलानी गए हुए थे। घर पर उनका छोटा पुत्र रोहित अकेला था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रोहित ने घर के टिनशेड में फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना के बाद गांव में चर्चा शुरू हुई कि रोहित साइबर ठगी का शिकार हो गया था। बताया गया कि उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग बार हजारों की रकम ट्रांसफर कराई गई थी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया। हालांकि खाते से रकम ट्रांसफर होने और साइबर ठगी के पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुरुआत में पिता ने पुलिस को अज्ञात कारणों से पुत्र के आत्महत्या करने की जानकारी दी और कार्रवाई कराने से मना कर दिया था। बाद में साइबर ठगी से परेशान युवक की आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा गांव पहुंचकर मृतक के माता-पिता से जानकारी ली।
विज्ञापन

-
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। साइबर ठगी से संबंधित तथ्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। खाते से रकम ट्रांसफर होने और युवक के आत्मघाती कदम उठाने के बीच संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।
विधि भूषण मौर्य, सीओ पूरनपुर

रोहित का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें