फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या की आशंका

Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। क्षेत्र के गांव का रहने वाला छह दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर का शव गांव के बाहर स्थित शहतूत के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव उमरसड़ निवासी नरेश कुमार मौर्य (31) 28 जून से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 29 को परिजनों ने जहानाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार शाम को उसका शव गांव के बाहर जसवंत सिंह के खेत में शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव लटका देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
सीओ नताशा गोयल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश की बात होने से इन्कार किया है और न ही किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप लगाया है। मृतक के पांच भाई है। नरेश तीसरे नंबर का था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसको छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें