फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में, उत्तर पुस्तिकाओं पर लगेगी केंद्र की मुहर

Fri, 13 Feb 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चलेंगे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा केंद्र की मुहर भी लगेगी। विद्यालय दल के अलावा चेकिंग के लिए सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। जिले को सात जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इस वर्ष जनपद में कुल 41,821 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, इनमें हाईस्कूल के 23,241 और इंटरमीडिएट के 18,580 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
परीक्षार्थियों के लिए जिले भर में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर युक्त निगरानी व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुविधा सुनिश्चित की गई है। नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा केंद्र की मुहर भी लगेगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद की ओर से मिले निर्देशों पर अमल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें