फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी के साथ साथ जरूरी है प्लानिंग

Wed, 18 Feb 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बेचैनी है। कुछ विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर अजीब सा डर भी है। तैयारी पूरी होने के बाद भी उन्हें मुश्किलें आती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक नियोजित तरीके से की गई पढ़ाई से आसानी से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने में मात्र चार दिन शेष बचे हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाएं हर साल की अपेक्षा जल्द होने जा रही है। ऐसे में आपाधापी के बीच विद्यार्थी पढ़ाई करने में जुटे हैं। व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई न करने से विद्यार्थी हताश हो रहे हैं। व्यवस्थित रूप से की गई पढ़ाई द्वारा कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पहले आसान अध्यायों और फिर कठिन अध्यायों की ओर जाना चाहिए। हमेशा लिखकर याद करें। इससे गलतियाें की संभावना कम होगी। रटकर याद करने से बचें। इससे आशंका पूरी तरह समाप्त नहीं होती है। किसी भी विषय के मूल को पहले समझने का प्रयास करें।

समय समय पर दोहराते रहे पाठ
बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी के अलावा जरूरी है कि इसे प्लानिंग के तहत किया जाए। समय समय पर पाठ को दोहराते रहें और इसके लिए कम से कम आधे घंटे का समय निकालें। फिजिक्स व केमिस्ट्री के फार्मूले भी दीवार पर चस्पा करें और चलते-फिरते उन्हें दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कालीचरन गंगवार, प्रधानाचार्य, एसआरएम इंटर कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें