फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों का दायित्व संभालेंगे बेसिक के गुरुजी

Sun, 15 Feb 2015 11:23 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में इस बार बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1320 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसको लेकर डीआईओएस ने बीएसए को पत्र भेजा है।  
विज्ञापन

जिले में 19 फरवरी से 82 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनेे जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए 2841 शिक्षक शिक्षिकाओं की आवश्यकता होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में स्टाफ की कमी केचलते हर साल बेसिक शिक्षा विभाग के ही शिक्षकों को जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इस बार भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाया जाएगा। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि  इस बार बोर्ड परीक्षा संचालित कराने को बेसिक शिक्षा विभाग से करीब 1320 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया जाएगा। इसको लेकर बीएसए को पत्र भेजा गया है। डीआईओएस ने बताया कि एकल विद्यालय से कोई भी शिक्षक नहीं लिया जाए, जिससे वहां की पढ़ाई व्यवस्था बाधित न हो। डीआईओएस ने बताया कि जिस दिन परीक्षा नहीं होगी, उस दिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बेटा-बेटी दे रहे हैं परीक्षा तो नहीं लगेगी ड्यूटी
परीक्षा केंद्र पर यदि कक्ष निरीक्षक के पुत्र या पुत्री परीक्षा दे रहे हैं तो संबंधित कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेशानुसार परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही संबंधित पाल्य न होने संबंधी प्रमाण पत्र सभी कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों से प्राप्त किया जाए। केंद्र व्यवस्थापकों को भी इसका प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें