फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 10वीं के 453 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृहविज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शनिवार को कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान, दूसरी पाली में इंटर में इतिहास का पेपर कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की पहली पाली में गृह विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। इसमें कुल 8096 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7643 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 453 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की परिधान रचना एवं सज्जा द्वितीय विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। पंजीकृत 71 परीक्षार्थियों के सापेक्ष चार परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। इतिहास में 1285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 1219 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि सभी परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार सक्रिय रहे और परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें