पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। प्रधान पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार देवहा नदी के किनारे स्थित जमीन प्रधान के कब्जे में थी। कटान के चलते भूमि की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण दूसरा पक्ष ने जमीन को अपना बताकर पहले भी विवाद किया था। इसी रंजिश में दोबारा मारपीट की घटना हुई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।
मारपीट का वीडियो वायरल, प्रधान पक्ष पर भी आरोप
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति दिख रही है। दूसरा पक्ष प्रधान पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में भी प्रधान पक्ष पर मारपीट समेत गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन मामलों की रिपोर्ट भी सुनगढ़ी थाने में दर्ज हो चुकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।