फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

Tue, 19 Aug 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाने के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रविवार को गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी गुरमेज सिंह और लखवीर सिंह पक्ष में मारपीट हुई। एक पक्ष के गुरमेज सिंह और अमरीक सिंह घायल हुए। दूसरे पक्ष से लखवीर सिंह और उसका बहनोई हरवंश सिंह घायल हुए। थाना पुलिस ने गुरमेज की ओर से लखवीर सिंह, हरवंश सिंह, मंजीत सिंह, काकू सिंह, सतनाम सिंह पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं लखवीर सिंह की ओर से अमरीक सिंह, गुरमेज सिंह, करमजीत सिंह, मंजीत कौर, राजकौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरमेज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज कर लाठी, डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। लखवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अपने जीजा के साथ घर जा रहा था। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के लखवीर सिंह, दूसरे पक्ष के अमरीक सिंह, गुरमेज सिंह, करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें