फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 17 को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी

Fri, 07 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
पीलीभीत। लंबित मांगें पूरी न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में इकट्ठे हुए। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगें पूरी न होने पर 17 जुलाई को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीईओ की मांगें काफी समय से लंबित हैं। शासन लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। पदोन्नति, वेतन विसंगति, एपीसी लाभ, दीर्घकालिक लंबित मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके विरोध में 17 जुलाई को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर शिवशंकर मौर्य, सत्यदेव, राजेश चतुर्वेदी, नीरज शुक्ला, राजेश कुमार, विजय, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें