फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा ब्लाक और जिला कमेटियों का गठन

Sun, 28 Feb 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संघ की बैठक में ब्लाक और जिला कमेटियों के शीघ्र गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एमएलसी के सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में प्रधान संघ आगरा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बरेली मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की। पदाधिकारियों ने जिले में प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मौजूद खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों आदि पर विस्तार से बताया।  इस दौरान जिलाध्यक्ष से अपनी कमेटियों का विस्तार करने और ब्लाक स्तरीय कमेटियां शीघ्र गठित करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 10 मार्च के बाद से कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में पिछले दिनों लॉटरी सिस्टम से पूरे जिले के सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के एक साथ तबादले की निंदा की गई। बैठक के दौरान सपा से एमएलसी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू भी इसमें पहुंचे। जिस पर सभी प्रधानों ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में  सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, संगठन के मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नवाब हसन, जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बलकार सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें