जहानाबाद। जिले में धान खरीद केंद्रों पर धांधली खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानु ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने अपर जिला अधिकारी न्यायिक रोशनी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो यूनियन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
यूनियन ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। जो किसान शुल्क नहीं देते, उन्हें धान मानक के अनुरूप न होने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। इससे परेशान किसान अपनी उपज 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर आढ़तों में बेचने को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सरकारी केंद्रों पर धान उतारने के लिए तिरपाल की व्यवस्था नहीं है। इससे धान जमीन पर गिरकर खराब हो रहा है। संवाद