गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर भाकियू ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित गन्ना किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर भुगतान कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। किसानों ने गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने को हैं लेकिन किसान भुगतान को भटक रहे हैं। उन्होंने भुगतान न होने पर मिलों की चीनी, शीरा, बैगास, प्रेसमेड आदि की बिक्री कराकर किसानों को भुगतान कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ मंजीत सिंह, निर्मललाल, वेदप्रकाश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता थे।