फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तहसीलदार से वार्ता के बाद भाकियू का धरना स्थगित, भाकिमयू ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
तिलहर तहसील में धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्र
विज्ञापन
तिलहर। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने धरना दिया और और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकिमयू) ने प्रदर्शन कर तहसीलदार अजहर अंसारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जानकारी पाकर धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने भाकियू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह और तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल वर्मा से वार्ता कर उनकी बृहस्पतिवार को एसडीएम से बात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव, जिला अध्यक्ष दिनेश तथा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने नायब तहसीलदार रूबी अंसारी को एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने, चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाने, यूरिया और डीएपी के साथ जबरन अन्य उत्पाद दिए जाने पर रोक लगाने आदि मांगें कीं। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया दोनों संगठनों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें