फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर मांगा मुआवजा

Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया तहसील दिवस के दौरान ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के लोग संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अमरिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल मौर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हेमंत चौधरी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बारिश से खराब हुईं फसलों का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया धान की फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा मिले। धान का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई गांवों की गलियों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग भी की गई। इस्तेकार, महेंद्र पाल, चरणजीत सिंह, अनवर हुसैन, परमजीत सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें