अमरिया तहसील दिवस के दौरान ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के लोग संवाद
- फोटो : सांकेतिक
अमरिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल मौर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हेमंत चौधरी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बारिश से खराब हुईं फसलों का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया धान की फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा मिले। धान का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई गांवों की गलियों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग भी की गई। इस्तेकार, महेंद्र पाल, चरणजीत सिंह, अनवर हुसैन, परमजीत सिंह थे। संवाद