फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू ने बीडीओ ललौरीखेड़ा पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
ललौरीखेड़ा ब्लॉक पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । स्रोत - भाकियू
विज्ञापन
बैठक में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारतीय किसान भानु गुट की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत विकासखंड ललौरीखेड़ा में तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई।
पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल गंगवार ने कहा की खंड विकास अधिकारी ललौरीखेड़ा वेद प्रकाश की लापरवाही के चलते गरीब किसानों को विकास विभाग संबंधी कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीने पहले से ज्ञापन दे रखा है, लेकिन खंड विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण गरीबों को आवास एवं शौचालय मिलने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में ब्लॉक महामंत्री सुखलाल गंगवार,प्रवेश कुमार पाल, रोहन सिंह पासवान, सेवाराम पासवान, नाथूलाल गंगवार, किशन लाल गंगवार, बेनीराम मौर्य सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें