पीलीभीत। भाजपा ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री समेत जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के नाम शामिल हैं। इस सूची में कुछ नामित सभासदों का नाम भी है। कुछ कार्यकर्ताओंं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर असंतोष भी जताया है।
बुधवार देर रात जारी हुई भाजपा की जिला कार्यकारिणी की सूची में लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, नमन प्रताप जी सिंह, अतेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महादेव गायन, मंगली प्रसाद वर्मा और अनुराग अग्निहोत्री को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
जिला मंत्री पद पर सतपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, विकास वाल्मीकि, नगेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज तिवारी, रेनू राज, सृष्टि गुप्ता और ऋचा सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी है। विकास पाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य पद पर भीम सिंह चौहान, साकेत सक्सेना, परमजीत कौर, अंकुर गुप्ता, डॉ. अनुरिता सक्सेना, भावना सिंह, शीतल रावत, शांति स्वरूप, प्रसून शुक्ला, ऋतुराज पासवान, नितिन दीक्षित, अभिषेक सिंह गोल्डी, मुनेंद्र पाल सागर आदि 68 लोग शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, जताया असंतोष
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखा गया। भाजपा के आईटी सेल की फेसबुक आईडी पर सोमित गंगवार ने पोस्ट डालकर असंतोष जताया। कहा कि वह आईटी सेल संयोजक रहे हैं। इसके बाद भी काम करने वालों की अवहेलना की जाती है। हालांकि बाद में यह बाद में यह पोस्ट हटा दी गई। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी असंतोष जताया है।
कार्यकारिणी में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। करीब 200 आवेदन आए थे। महिलाओं की भागीदारी पर भी ध्यान दिया गया है। - गोकुल प्रसाद मौर्य
लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष।