फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण की घर की छत पर सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी महेंद्र पाल (40) अपने घर की छत पर रेत से भरा कट्टा रखने के लिए सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। वह कट्टे समेत नीचे जमीन पर आ गिरे। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गए। हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी कमलेश और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें