स्थापना दिवस की बैठक में महापुरूषों के समक्ष दीप जलाते जिला प्रभारी।
पीलीभीत। छह अप्रैल को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
पूरनपुर रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने बैठक का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक पर्व के समान है, जिसे बूथ स्तर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, आयुष मिश्रा, मंगली प्रसाद, महादेव गाइन, विकास पाल, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।