फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता : आखरी दिन संगीता ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर रहीं पालिका अध्यक्ष

Wed, 01 Apr 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विजेता बालिका ​खिलाड़ी को पुरूस्कृत करते डीएम व बरखेड़ा विधायक।
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज में राइफल क्लब की ओर से आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। महिला वर्ग में संगीता ने बाजी मारी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। माननीय वर्ग में ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार लगातार तीसरे दिन प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


तीन वर्ष बाद हुई तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। तीनों दिन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के आखरी दिवस बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, नगर पालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, आशीर्वाद अग्रवाल ने खुद शूटिंग रेंज में निशाना लगाया। बरखेड़ा विधायक भी दूसरे स्थान पर रहे। अधिकारी वर्ग में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर प्रथम, क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह दूसरे व नायब तहसीलदार प्रखर सिंह तीसरे स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रजित शुक्ला प्रथम, दिव्यांश दूसरे व अर्नव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। खुली स्पर्धा में सिकंदर ने बाजी मारी। वहीं बालिकाओं में गौरांगी चौहान प्रथम, एंजिला तैयब दूसरे स्थान पर रही। अंत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें