फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आज से करेगी  थानों पर धरना प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा थानों का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज से होगा। जिलाध्यक्ष ने इसका कार्यक्रम जारी कर कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने को कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ प्रांतीय नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन के निर्देश दिए थे। इसके तहत शुक्रवार से थानों पर धरना-प्रदर्शन प्रारंभ होगा। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने इसका कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार पहले दिन आठ जुलाई को शहर में सुनगढ़ी के अलावा बरखेड़ा, बीसलपुर व सेहरामऊ उत्तरी थाने पर प्रदर्शन होगा। दूसरे दिन नौ जुलाई को सदर कोतवाल, जहानाबाद, अमरिया, न्यूरिया, दियोरिया व पूरनपुर कोतवाली और 10 जुलाई को गजरौला, माधोटांडा व बिलसंडा थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगा। इसके लिए सभी प्रकोष्ठों एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं ने इसमें प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें