फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोकुल की ताजपोशी कर भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब एक वर्ष से चल रहा भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। पार्टी ने बृहस्पतिवार की रात गोकुल प्रसाद मौर्य को जिले की जिम्मेदारी देकर पिछड़ा कार्ड खेला है। पिछले दो सत्रों ( छह वर्ष) से यह जिम्मेदारी संजीव प्रताप सिंह के पास थी। समय पूरा होने के करीब एक वर्ष बाद नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हुई है।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं के आंकड़े की बात करें तो पहले स्थान पर मुस्लिम वोटर हैं। इनकी संख्या करीब सात लाख है। इसके बाद कुर्मी मतदाता हैं। इनका आंकड़ा पांच लाख के करीब है। राजपूत किसान, सिख, ब्राह्मण, यादव, एससी आदि वर्ग के मतदाताओं का आकड़ा आसपास ही है। जिले में सपा पीडीए का दांव खेल रही है। इन मतदाताओं की संख्या चार से पांच लाख बताई जा रही है। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है। कहा जा रहा है पार्टी ने मतदाताओं के आंकड़ों के गुणा भाग से ही गोकुल प्रसाद की ताजपोशी की है।

लंबे समय से इंतजार, लग रहे थे कयास
जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी ने नामांकन और अन्य प्रक्रिया पूरी कर थी। इसके बाद से नए जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी का इंतजार हो रहा था। कयास लगाए जा रहे थे। अगड़ा और पिछड़ा वर्ग के नाम इस चर्चा में शामिल थे। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जिला उपाध्यक्ष और नई बस्ती के पूर्व सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। गोकुल प्रसाद करीब छह बार सभासद रहे और लंबे समय से जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका शहर की मंडी में सब्जी आढ़त का काम है। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हो गया। समर्थक उनके आवास पहुंचे और फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। गोकुल प्रसाद मौर्य ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। बधाई देने वालों में सागर सैनी, भीम सिंह, आनंद मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें