केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाते रहे हैं सवाल
सांसद वरुण गांधी सरकार की नीतियों के विरोध में बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सरकार की अग्निपथ योजना हो, रोजगार को लेकर बात हो, वरुण गांधी के विरोधाभासी स्वर हमेशा से सामने आए हैं। भाजपा सांसद अपने बयानों से समय समय पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। लेकिन जब ऑक्सफोर्ड यूनियन ने इन्हीं सब मुद्दों पर बात करने के लिए वरूण गांधी को निमंत्रण भेजा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
भाजपा सांसद का कहना है कि घरेलू नीतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना ठीक नहीं। भारत में इन विषयों पर बोलने के लिए संसद में अवसर मिलता है। वहां पर सरकार की नीतियों पर बात होती है। देश के बाहर घरेलू मुद्दों को उठाना अपमानजनक कार्य होगा।