सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव से बयान से खफा भाजपा नेताओं ने जिले भर में विरोध-प्रदर्शन कर सपा और जिलाध्यक्ष के पुतले फूंके।
कन्या विद्याधन वितरण कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष की दीपावली पर महिलाओं के सूप बजाने पर की गई टिप्पणी से जिले में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। एक दिन पूर्व भाजपा ने जिले भर में इसकी निंदा की। अब पुतला दहन शुरू किया है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ड्रमंडगंज चौराहे पर एकत्र हुए। गंगवार ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष सत्ता के नशे में भारतीय संस्कृति एवं सनातन मान्यताओं को भूल गए हैं। उन्हें अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सपा का पुतला दहन कर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, संजीव मोहन अग्रवाल, प्रदीप नवरंग, अतुल गोयल, संजय गंगवार, विनीत अग्रवाल, अनिरूद्ध मिश्रा, राकेश सिंह, दिनेश पटेल, बुद्धसेन वर्मा, नवीन लोधी, रवि बजाज, राम गुप्ता, दीपक गुप्ता, पुष्पा शुक्ला, महेंद्र कनौजिया मौजूद थे।
पूरनपुर। नगराध्यक्ष महेश मिश्र के नेतृत्व में असम चौराहा पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नीरज प्रधान नीशू, राजेश मिश्रा, त्रिभुवन शर्मा, सुरेश आजाद, अखिलेश शर्मा, सुरेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, महावीर प्रसाद, सुरेश शुक्ल, राजीव मिश्र, जितेंद्र शर्मा आदि थे।
बीसलपुर। भाजयुमो एवं हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता बारह पत्थर चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष के बयान की निंदा कर और उनका पुतला फूंका। डॉ. सुरेंद्र गंगवार, मनीष सिंह, विमल वर्मा, रमेश कश्यप, रोहित बाल्मीकि, आशुतोष मिश्रा, राहुल, राज मौर्या, प्रसून, अमित, बबलू मिश्रा, सुमित जायसवाल थे।